फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के बारे में पढ़िए ये 20 दिलचस्प बातें

Sun, 06 Feb 2022 09:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला
'भारत रत्न' स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच में नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी स्टेडियम में किया गया। उनके अंतिम दर्शन करने सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राज ठाकरे, पीयूष गोयल समेत कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। पीएम मोदी भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने मुंबई के शिवाजी स्टेडियम पहुंचे थे। लता जी सिर्फ एक गायिका नहीं हैं, वो हर हिंदुस्तानी के रोजमर्रा के जीने का हिस्सा बन चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
  • मराठी संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्मीं लता मंगेशकर बचपन से ही संगीत और अभिनय की दुनिया से परिचित थीं। उनके बचपन का नाम हेमा था। लेकिन बाद में उन्हें लता नाम दिया गया।
  • पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता मंगेशकर ने 13 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था।  साल 1942 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली लता जी ने अपने लंबे करियर में 30,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी।
विज्ञापन

3 of 11
मुगल होटल की लॉबी में रखे झूले पर बैठीं लता मंगेशकर - फोटो : सौजन्य- स्पीड कलर लैब
  • दिलीप कुमार लता मंगेशकर को अपनी बहन मानते थे। लेकिन खास रिश्ता होने के बाद भी लता मंगेशकर और दिलीप कुमार के बीच अनबन हो गई। जिसकी वजह से दोनों ने 13 साल तक बात नहीं की थी। 
  • अपनी मीठी आवाज से लोगों पर जादू करने वालीं लता मंगेशकर के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। लता जी को खाने में धीमा जहर दिया गया था, जिसकी वजह से उनका 3 महीने तक बिस्तर से उठना मुश्किल हो गया था।

4 of 11
लता मंगेशकर के बचपन की तस्वीर अपने परिवार के साथ - फोटो : insta-filmhistorypics
  • सुरों की रानी लता मंगेशकर को उनकी पतली आवाज के कारण नापसंद किया गया था। अपने करियर के शुरुआती दौर में कई लोगों ने लता जी को उनकी आवाज के लिए रिजेक्ट कर दिया था।
  • अपने गीत ऐ मेरे वतन के लोगों से पंडित नेहरू को रुलाने वालीं लता जी ने से पहले इस गीत को गाने से मना कर दिया था। बाद में इस गाने के लेखक कवि प्रदीप ने लता जी को इसे गाने के लिए राजी किया था। 
विज्ञापन

5 of 11
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @annamalai_k
  • पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर कदम रखा। इसी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ने पड़ी। घर की जिम्मेदारियां निभाने की वजह से ही शादी नहीं कर पाईं। 
  • डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। लेकिन राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वे किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। इसी वजह से उनका मिलन हो पाया।
विज्ञापन

6 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
  • सादगी भरे जीवन को जीने वालीं लता मंगेशकर को एक खास किस्म के जेवरात भी पसंद थे। लता जी को हीरे जड़ी चुड़िया काफी पसंद आते थी। लता जी के पसंदीदा रंग की बात करें तो उन्हें सफेद रंग बेहद प्यारा था। 
  • सुरों के उस्ताद रहीं लता मंगेशकर को कुछ खेल भी काफी लोकप्रिय थे। लता जी को खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस बेहद पसंद था। क्रिकेट की प्रति उनका लगाव अक्सर देखने को मिलता था। 
विज्ञापन

7 of 11
लता मंगेशकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
  • अपनी आवाज से लोगों को दीवाना करने वालीं लता मंगेशकर के शौक की बात करें तो 13 साल की उम्र से गायकी कर रहीं लता जी को गायन के अलावा फोटोग्राफी और खाना बनाने का बेहद शौक था।
  • फिल्म जगत के कई हिट गानों में अपनी आवाज देने वालीं स्वर कोकिला सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी शानदार थीं। उन्होंने पर्दे पर एक्टिंग की है। लता मंगेशकर निर्देशक बोनी कपूर की एक फिल्म में एक्टिंग कर चुकी हैं। 

8 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
  • सिर्फ 20 साल की उम्र में लता जी इंडस्ट्री में लीड हिरोइन के लिए पसंदीदा आवाज बन गई थीं। फिल्म 'महल' में गाए गाने 'आएगा आने वाला ' से उन्हें एक अलग पहचान मिली। फिल्म 'बरसात' में उन्होंने तीन अलग-अलग अभिनेत्रियों के लिए नौ गाने गाए थे।
  • लता जी ने विभिन्न शैलियों में खूब गीत गाए। उन्होंने अकेले संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लिए 700 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए।

9 of 11
लता मंगेशकर , आशा भोसले - फोटो : social media
  • एक समय ऐसा भी था जब उनपर उनकी ही बहन 'आशा भोसले' की तरक्की से चिढ़ने का इल्जाम लगाया गया था। हालांकि, इस बारे में सफाई देते हुए लता ताई की दूसरी बहन मीना ताई बताया था कि,"नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 
  • लता मंगेशकर अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से बेहद प्यार करती थीं और इसी वजह से अपने आखिरी समय में लता मंगेशकर वेंटिलेटर पर भी अपने पिता के गाने सुन रही थीं। इसके लिए उन्होंने पिता की रिकॉर्डिंग और एक ईयरफोन अस्पताल में मंगवाया था।

10 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
  • लता मंगेशकर जब एक बच्ची थीं तो उनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। लता जी औक उनके परिवार के जीवन में ऐसे दिन थे जब वह और उनके भाई-बहन पूरे दिन खाना नहीं खाते थे।
  • कम लोग ही जानते होंगे कि लताजी गायिका होने के साथ-साथ एक संगीतकार भी थीं। उनका अपना एक फिल्म प्रोडक्शन भी था, जिसके बैनर तले फिल्म ‘लेकिन’ बनी थी। 
विज्ञापन

11 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
  • फिल्म लेकिन में अपने गाने के लिए लता जी को सर्वश्रेष्ठ गायिका का नेशनल अवार्ड भी मिला था। 61 साल की उम्र में नेशनल अवार्ड जीतने वालीं लता जी एकमात्र गायिका रहीं।
  • साल 2001 में लता मंगेशकर को संगीत की दुनिया में अपना अमिट योगदान देने के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें