फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bye Bye 2020: इस साल गुजरे इन 10 नामचीन सितारों को भूल नहीं पाएंगे उनके फैंस, ये हैं आखिरी फिल्में

Mon, 21 Dec 2020 06:51 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड सितारे - फोटो : Instagram
साल 2020 पूरी दुनिया के लिए बहुत बुरा गुजरा है। इस साल में बहुत से ऐसे फिल्मी सितारे रहे जो इस दुनिया को अलविदा कह गए। लोग हर साल किसी न किसी कारण से चल बसते हैं लेकिन इस साल तो लोगों की जिंदगियां घर बैठे बैठे चली गईं। सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे कुछ ऐसे भी कलाकार इस साल में दुनिया से रुखसत हुए हैं जिनके अभिनय को देख कर दूसरे प्रेरणा लेते थे। आज हम ऐसे ही कुछ कलाकारों की अंतिम फिल्मों की यादें लेकर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 11
इरफान खान - फोटो : Instagram
इरफान खान- अंग्रेजी मीडियम
 

हिंदी और हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले कलाकार इरफान खान के अभिनय के तो कायल बहुत से लोग रहे। उन्होंने अपने करियर में 'द लंचबॉक्स', 'पीकू', 'पान सिंह तोमर', 'मकबूल' जैसी हिंदी फिल्में भी कीं और साथ ही 'द लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक' जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी नाम कमाया। इरफान की अंतिम फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रही जो इसी साल रिलीज हुई। यह फिल्म एक बेटी और पिता के रिश्ते को दिखाती है जिसमें पिता अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए कंगाल तक होने के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन

3 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : ट्विटर
 ऋषि कपूर- द बॉडी
 
इरफान खान के गुजरने के एक दिन बाद ही ऋषि कपूर की भी मौत हो गई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह दोहरा सदमा दो दिन में बैक टू बैक आया। ऋषि ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार कलाकार के रूप में वर्ष 1970 में आई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की। बाद में वह 'खेल खेल में', 'कभी-कभी', 'सरगम', 'चांदनी' जैसी कई फिल्में करके छा गए। जिस समय ऋषि कपूर की मौत हुई उससे पहले वह जूही चावला के साथ 'शर्माजी नमकीन' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन यह फिल्म पूरी ही नहीं हो पाई। उनकी रिलीज हो चुकी अंतिम फिल्म 'द बॉडी' है जो इसी साल रिलीज हुई। इस फिल्म में ऋषि के साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

4 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत- दिल बेचारा
 
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जब देहावसान हुआ, उसके बाद तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में विरोधाभास फैल गया। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म इंडस्ट्री को ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराने लगे। बेशक इस केस की जांच पड़ताल अब तक चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि सुशांत की मौत आत्महत्या थी या फिर हत्या। सुशांत के पास करने के लिए प्रोजेक्ट तो कई थे लेकिन उनकी अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' है जो ओटीटी पर रिलीज हुई। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें सुशांत के साथ संजना सांघी मुख्य भूमिका में नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 11
सौमित्र चटर्जी - फोटो : फाइल
सौमित्र चटर्जी- बेलाशुरू
 
सौमित्र चटर्जी ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने बंगाली और हिंदी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। वह सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि नाटकों का निर्देशन भी करते थे और कविताएं भी लिखते थे। सौमित्र ने अपने फिल्मी करियर में 'असुख', 'शैडोज ऑफ टाइम', 'पांच अध्याय', 'हेमलॉक सोसायटी', 'रूपकथा नॉय' जैसी फिल्में दी। जब कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दी, उससे पहले सौमित्र फिल्म 'बेलाशुरू' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन, जब कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हुआ तो काम रोकना पड़ा। अब सौमित्र की अंतिम फिल्म यही है। इसके निर्माता फिल्म को पूरी कैसे करेंगे? यह तो वही जानें।
विज्ञापन

6 of 11
जगदीप - फोटो : Instagram
जगदीप- मस्ती नहीं सस्ती
 
बचपन से लेकर बुढ़ापे तक काम करते रहे कलाकार जगदीप भी इस साल चल बसे। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में 'दो बीघा जमीन', 'शोले', 'सूरमा भोपाली', 'प्यार की जीत', 'चाइना गेट' जैसी कई फिल्मों में भी यादगार काम किया। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' के सूरमा भोपाली को तो शायद कोई भुला भी नहीं सकता। जगदीप ज्यादातर कॉमेडी किरदारों में ही नजर आए। उनकी अंतिम फिल्म वर्ष 2017 में आई 'मस्ती नहीं सस्ती' रही। इस फिल्म को अली अब्बास चौधरी ने बनाया।
 
विज्ञापन

7 of 11
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद खान- 3 देव
 
हिंदी फिल्मों में संगीत की दुनिया की साजिद वाजिद की जोड़ी भी इस साल टूट गई। इस जोड़ी में से वाजिद खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। साजिद वाजिद का नाम मौजूदा समय में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े संगीतज्ञों में एक रहा। इस जोड़ी ने सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से शुरुआत की। बाद में 'हेलो ब्रदर', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'तेरे नाम', 'गर्व', 'वेलकम', 'वांटेड', 'सन ऑफ सरदार', 'पागलपंती' जैसी बहुत सी फिल्मों में संगीत दिया। इस जोड़ी ने अंतिम बार संगीत दिया फिल्म '3 देव' में। इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, कुणाल रॉय कपूर, रवि दुबे, टिस्का चोपड़ा और राइमा सेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई।

8 of 11
बासु चटर्जी - फोटो : Instagram
बासु चटर्जी- त्रिशंकु
 

बंगाली फिल्मकार बासु चटर्जी ने इस साल बढ़ती उम्र की वजह से अपना दम तोड़ दिया। बासु की गिनती हिंदी फिल्मों के बड़े फिल्मकारों में की जाती है। उन्होंने अपने निर्देशन में 'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात', 'स्वामी', 'मंजिल', 'बातों बातों में', 'पसंद अपनी अपनी' जैसी बहुत सी फिल्में बनाईं। शुरुआत उन्होंने भले ही हिंदी से की लेकिन बाद में वह बंगाली फिल्में ही बनाने लगे। उनके निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म 'त्रिशंकु' रही। बासु फिल्मों की पटकथा भी लिखते थे और संवाद भी। यहां तक कि उन्होंने फिल्मों का निर्माण भी किया, लेकिन 'त्रिशंकु' के बाद उन्होंने फिल्मों की सभी विधाओं से संन्यास ले लिया।

9 of 11
निशिकांत - फोटो : Instagram
निशिकांत कामत- मदारी
 
निशिकांत कामत को 'लय भारी', 'दृश्यम', 'रॉकी हैंडसम', 'फोर्स', 'मदारी' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी वर्ष 2004 में आई फिल्म 'हवा आने दे' में एक अभिनेता बनकर। इस साल उनकी मौत के साथ जब उनके करियर पर भी ब्रेक लगा तब भी वह एक अभिनेता बने ही नजर आए। उन्होंने वर्ष 2018 में रिलीज हुई विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में एक छोटा सा किरदार निभाया है। अगर एक निर्देशक के रूप में देखा जाए तो निशिकांत की अंतिम फिल्म 'मदारी' रही जिसमें इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं।

10 of 11
आसिफ - फोटो : Instagram
आसिफ बसरा- बिग ब्रदर
 
आसिफ बसरा एक अच्छे कलाकार जरूर थे लेकिन कभी वह बहुत बड़े अभिनेता नहीं बन पाए। उन्हें फिल्मों में अक्सर छोटे-मोटे किरदार ही निभाने को मिलते थे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ अपनी जिंदगी में छोटी-छोटी फिल्में ही कीं, बल्कि उन्होंने 'जब भी मेट', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'काय पो चे', 'कृष 3', 'एक विलेन', 'हिचकी' जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी यादगार काम किया है। आसिफ को 'पाताल लोक' और 'होस्टेजेस' जैसी वेब सीरीजों में भी देखा गया। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई उनकी अंतिम फिल्म मलयालम भाषा की 'बिग ब्रदर' रही जिसमें मोहनलाल और अरबाज खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @iamharishkalyan
एसपी बालासुब्रमण्यम- अन्नाथे
 
देश में अगर सबसे बड़े गायकों की गिनती की जाए तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम ना आए। एक समय एसपीबी को हिंदी फिल्मों के दबंग अभिनेता सलमान खान की आवाज कहा जाता था। उसका कारण था कि उन्होंने सलमान की ज्यादातर फिल्मों में गाने गाए हैं। वह सिर्फ एक भाषा में गाने नहीं गाते थे, बल्कि उन्होंने तो तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में भी खूब गाने गाए। हिंदी भाषा में बालासुब्रमण्यम ने 'एक दूजे के लिए', 'मैंने प्यार किया', 'साजन', 'पत्थर के फूल', 'रोजा', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में गीत गाए। उनका अंतिम गीत रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म 'अन्नाथे' में होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें