ललिता पवार हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं l उन्होंने अपने जीवन में 700 से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया। ललिता फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने रामायण में मंथरा का किरदार भी निभाया। मंथरा के नेगेटिव किरदार से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली। भले ही उन्होंने कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए, लेकिन दर्शकों ने उनकी बेहतरीन अदाकारी को खूब सराहा। आज अभिनेत्री की पुण्यतिथि है। इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...