फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: 'गदर 3'- बॉर्डर 2 की अफवाहों से तंग आए सनी देओल, अभिनेता को कहनी पड़ी यह बात

Thu, 08 Feb 2024 08:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। साल 2002 में आई गदर के आगे की कहानी बयां करती यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही सनी देओल की अन्य फिल्मों के सीक्वल को लेकर तरह-तरह की खबरे आनी शुरू हो चुकी हैं। सनी को अपनी सुपरहिट फिल्मों के अगले भाग को लेकर कई तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ रहा है। 
Laapataa Ladies: किरण राव ने जमकर की '12वीं फेल' की तारीफ, बोलीं - उम्मीद से भर देती हैं ऐसी फिल्में
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल, अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
इनमें 'बॉर्डर 2' और 'गदर 3' के नाम भी शामिल हैं। लोगों की ओर से बनाई जा रही ऐसी धारणाओं से अभिनेता काफी हैरान हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर सनी ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'गदर 2' के बाद से ही ऐसी अटकलें लगनी शुरू हुई हैं और लोग फिल्मों के सीक्वल को लेकर अंदाजे लगा रहे हैं।सनी ने कहा कि वे इन बातों से अब तंग आ चुके हैं। अभिनेता ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वे खुद ही इसकी घोषणा करेंगे, लेकिन लोग सुनी सुनाई बातों को मान लेना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही 'लाहौर 1947' में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इससे पहले संतोषी और सनी की जोड़ी एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। 

4 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी ने बताया कि संतोषी एक प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और वे हमेशा कई अच्छे विषयों के साथ आते हैं। दोनों ने एक साथ तीन फिल्में बनाई हैं और वे सभी अलग-अलग शैली होने के बाद भी शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि वे उसी फिल्म में काम करना पसंद करेंगे जो उन्हें पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने साफ किया कि लोग क्या स्वीकार करेंगे और लोग क्या सोचेंगे इसकी चिंता करने के बजाय वे अपने मन मुताबिक फिल्म करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वे वास्तव में दर्शकों और फैंस की अपेक्षाओं को समझते हैं, लेकिन वे यह सोचकर असुरक्षित होने के लिए तैयार नहीं हैं कि लोग उनकी फिल्मों को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।
TBMAUJ: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने एडवांस में बेचे 10000 टिकट, पहले दिन होगी इतने करोड़ की ओपनिंग!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें