अपने जीवन के कीमती 200 दिन लगाकर और करीब 100 लोकेशन्स पर घूमकर आमिर खान ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में करीना कपूर आमिर खान की हीरोइन बनी है। ऑस्कर विजेता फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक के रूप में बन रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान देश के पांच दशक से अधिक के इतिहास को परदे पर दिखाने वाले हैं। देश में घटी विभिन्न राजनीतिक, सैनिक और भौगोलिक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर चलने वाली इस कहानी में एक सैनिक के अदम्य साहस और जीवन के प्रति उसके अनुराग को दिखाया जाएगा।