करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुझे तो कैमरे के सामने रहना पसंद
और, कपूर परिवार की विरासत को लेकर करीना की पीढ़ी के कलाकारों की क्या सोच रही है, क्या आरके स्टूडियोज की फिल्में बनने की कोई संभावना है? करीना कपूर अपना नजरिया साफ करती हैं, ‘अब तो इतने साल हो गए और मुझे नहीं लगता कि हम लोगों में से किसी में फिल्मों का निर्माण करने को लेकर रुचि बाकी रही है। रणबीर कपूर की रुचि अगर निर्देशन में है तो उन्हें फिल्में बनानी चाहिए। जहां तक मेरी बात है तो मुझे कभी कैमरे के पीछे की चीजों में दिलचस्पी नहीं रही, मुझे तो कैमरे के सामने रहना ही पसंद है।’