फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani: 'शाका लाका बूम-बूम' की हंसिका मोटवानी लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें अब और पहले की तस्वीरें

Tue, 09 Aug 2022 07:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : insta
साल 2000 में बाल कलाकार के तौर पर टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बचपन में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर हंसिका मोटवानी ने टीवी के बाद बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।चुलबुली सी दिखने वाली हंसिका को लोगों ने खूब पसंद किया और कम उम्र में ही उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। हालांकि अब तक उनका लुक काफी बदल गया है और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस का दिल लूट लेती हैं। तो चलिए देखते हैं एक्ट्रेस की पहले और अब की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
hansika motwani - फोटो : social media
हंसिका मोटवानी ने 'सोन परी', 'करिश्मा का करिश्मा', क्योंकि 'सास भी कभी बहू थी' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। जिनमें बाल कलाकार के रूप में हंसिका ने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद वह बॉलीवुड में ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' और मैजिक जॉनर फिल्म 'आबरा का डाबरा' में भी बाल कलाकार के तौर पर ही नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : social media
टीवी और बॉलीवुड में काम करने वाले कुछ चाइल्ड आर्टिस्ट आज पर्दे पर बिलकुल दिखाई नहीं देते हैं तो कुछ बहुत हिट हैं। उन्हीं में से एक हैं कोई मिल गया की टीना, जो आज साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं। हंसिका ने तमिल में 'वेलायुधम्', 'ओरू काल ओरू कनादी' और सिंघम जैसी फिल्मों में काम किया है।

4 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : social media
साल 2008 में हंसिका ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'मनी है तो हनी है' में काम किया लेकिन हिंदी फिल्मों में खास सफलता न मिलने के बाद उन्होंने साउथ का रुख किया और वह कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने अभिनय के साथ ही खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
कभी छोटी सी क्यूट हंसिका मोटवानी आज बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : social media
साल 2004 में हंसिका आबरा का डाबरा में नजर आईं थीं और इसके बाद साल 2007 में महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया। एक्ट्रेस ने निर्देशक जगन्नाथ पुरी के साथ फिल्म 'देसमुदुरु' में काम किया था। इसके अलावा वह हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में बतौर नायिका नजर आईं थी। आज एक्ट्रेस 30 वर्ष की हो चुकी हैं लेकिन वह बेहद फिट और खूबसूरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें