फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: फिल्म को ट्रोल किए जाने पर करीना कपूर का बड़ा बयान, बोलीं- ये उन लोगों का वर्ग है जो...

Fri, 12 Aug 2022 06:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं क्योंकि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने आखिरकार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं। वहीं, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी फिल्म में अहम किरदार में हैं। आमिर की यह फिल्म साल 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है जो खुद विंस्टन ग्रूम के 1986 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने फिल्म को ट्रोल किए जाने को लेकर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म लाल सिंह चड्ढा, करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रोलिंग पर बात करते हुए करीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह केवल लोगों का एक वर्ग है जो ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सच में मुझे लगता है कि फिल्म को जो प्यार मिल रहा है वह बहुत अलग है। ये सिर्फ उन लोगों का एक वर्ग है जो शायद आपके सोशल मीडिया पर हैं, जो शायद 1% के बराबर हैं।'
 
 
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि लोगों को लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एक खूबसूरत फिल्म है। करीना ने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें और आमिर को एक साथ पर्दे पर देखें। उन्होंने कहा, 'कृपया इस फिल्म का बहिष्कार न करें, क्योंकि यह वास्तव में अच्छे सिनेमा का बहिष्कार करने जैसा है। करीब ढाई साल तक लगभग 250 लोगों ने इस फिल्म पर काम किया है।'
विज्ञापन

4 of 4
करीना कपूर  - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना इसके बाद सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगी। वह हंसल मेहता के एक थ्रिलर प्रोजेक्ट से बतौर फिल्म निर्माता भी अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इसके अलावा वह एक बार फिर रिया कपूर के साथ एक नई फिल्म में काम करने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें