लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुआ आज नौ दिन पूरे हो गए हैं। आमिर खान की फिल्म ने नौ दिनों में ये साबित कर दिया है कि वह भी इस साल की डिजास्टर ही है। लाल सिंह चड्ढा के लिए सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। पिछले आठ दिनों में इस फिल्म ने सिर्फ 50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं होगा कि लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों ने पूरी तरीके से नकार दिया है।