अंतरा श्रीवास्तव-राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतरा के करियर की बात करें तो वर्ष 2013 में उन्होंने 'फ्लाइंग ड्रीम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के साथ बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर और डायरेक्टर काम करना शुरू किया। उन्होंने मैक प्रोडक्शन के लिए भी बतौर असिस्टेंर डायरेक्टर काम किया। असिस्टेंट प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में अंतरा ने 'फुल्लू', 'पलटन', 'द जॉब', 'पटाखा' और 'स्पीड डायल' जैसी फिल्मों में काम किया है। अंतरा ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'वोडका डायरीज' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया। फिल्म में वह काव्या के रोल में नजर आईं। अंतरा ने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'स्पीड डायल' का निर्माण किया है, जिसमें श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अंतरा के को-प्रोड्यूसर उनके कजिन कुशल श्रीवास्तव थे।