फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब भारतीय रेलवे पर करीना कपूर ने कह दी ऐसी बात, लोग जमकर कर रहे ट्रोल

Sat, 20 Aug 2022 05:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर दिए बयान की वजह से अलोचना झेलने के बाद वह अब एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में करीना अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन के लिए रितेश देशमुख के नए शो 'केस तो बनता है' शो में गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि ट्रोल्स को एक बार फिर उन पर तीखे हमले करने का मौका मिल गया। 
विज्ञापन

2 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से हो रहीं ट्रोल
रितेश और वरुण शर्मा के इस शो में करीना से कई मुद्दो पर सवाल पूछे गए लेकिन जब उनसे जब वी मेट फिल्म से जुड़ा सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस किरदार की वजह से ही रेलवे की आमदनी में इजाफा हुआ है। शो के इस नए एपिसोड में उस समय की बात को याद करते हुए करीना ने कहा कि मेरे वजह से ही हैरेम पैंट्स की सेल और भारतीय रेलवे का रेवन्यू बढ़ा है।
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना का यह बयान सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस की इस बात पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हां यह पहली मूवी थी जिसकी शूटिंग ट्रेन में हुई थी। इससे पहले ट्रेन के बारे में तो किसी को पता ही नहीं था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर ऐसा है तो रेलवे को उन्हें रॉयल्टी देनी चाहिए।' वहीं एक अन्य यूजर ने लाफिंग इमोजी शेयर करते हुए एनसीबी को इसमें दखल देना चाहिए।'

विज्ञापन

4 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने का लगातार अभियान चल रहा है। इससे फिल्म के कलेक्शन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आमिर करीना अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें