मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना
'लाल सिंह चड्ढा' पर 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना के बयान ने सबसे ज्यादा घमासान मचाया है। मुकेश खन्ना से जब पूछा गया कि आमिर की फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लग रहा है कि यह फ्लॉप की कगार पर है, आपका क्या मानना है? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इस पर मुकेश खन्ना ने कहा कि इस फिल्म को लेकर मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं कि यह फिल्म चली है कि नहीं। अगर यह सच में फ्लॉप हो रही है तो मुझे कोई खुशी नहीं मिलती कि किसी प्रोड्यूसर की फिल्म न चले। लेकिन, इस फिल्म में दरअसल, फिल्म से ज्यादा व्यक्तित्व की बात आ गई है। उन्होंने कहा कि यह थोड़ा क्रिटिकल केस है, जो पहले कभी नहीं हुआ। पहले भी फिल्मों का विरोध हुआ है, लेकिन यह पहला केस है, जिसमें पुरानी बातों को उठाकर विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा है जैसे कि जब जागो तब सवेरा। हिंदू लोग अचानक जाग गए हैं। मुझे हैरानी है कि शायद उस स्टेटमेंट के बाद आमिर खान की फिल्म 'दंगल' भी रिलीज हुई थी, लेकिन वह फिल्म हिट हुई थी और उसने अच्छा बिजनेस किया था।'