बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय और शख्सियत की पुरी दुनिया दीवानी है। पिछले कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे अमिताभ की अदाकारी में आजतक किसी ने न तो नुक्स निकाला और न ही उन्हें किसी और कलाकार से कंपेयर किया। लेकिन उनके पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बिग बी को छोड़ जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट रुपिन शर्मा अभिषेक को अमिताभ से बेहतर कलाकार बता रहे हैं।