फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: LSC का हाल देख बदले स्टार कास्ट के सुर और फिर वकालत करेंगे अक्षय, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 14 Aug 2022 08:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
संडे वैसे तो छुट्टी का दिन होता है, लेकिन सिनेमा जगत में कुछ न कुछ हलचल जरूर रहती है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बॉलीवुड के सितारे भी आजादी के इस त्योहार को धूम-धाम से मना रहे हैं। तो चलिए बॉलीवुड की 10 खबरों के माध्यम से आपको बताते हैं कि आज इस चकाचौंध भरी दुनिया में क्या कुछ हुआ। 
विज्ञापन

2 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। लेकिन तब फिल्म की मुख्य कलाकार करीना कपूर खान को इस बायकॉट ट्रेंड से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए हेटर्स को करारा जवाब दिया था। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तब करीना कपूर खान के सुर बदल गए। उन्होंने फिल्म का बहिष्कार नहीं करने की अपील की। आइए पढ़ते हैं करीना कपूर खान के दोनों बयान। इसके अलावा जानते हैं कि आमिर खान ने फिल्म की रिलीज से पहले और रिलीज के बाद क्या कहा।

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल देख स्टार कास्ट ने बदले बयान, जानें रिलीज से पहले और अब कितना अंतर
विज्ञापन

3 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने के बाद से दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। 10 अगस्त को उन्हें वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था और उसके बाद उनका ब्रेन भी डैमेज हो गया था। राजू श्रीवास्तव की तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। कॉमेडियन के भतीजे ने उनका हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि उन्होंने अपने हाथ-पैर हिलाए हैं। डॉक्टर का भी कहना है कि उनमें पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं। 

Raju Srivastava Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहा सुधार, भतीजे ने बताया तबीयत का हाल

4 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। भाई-बहन के प्यार को दर्शाती यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म की कमाई भी उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है और इसी सबके बीच अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनकी फिल्में फ्लॉप होती रहीं तो वह भारत छोड़कर कनाडा शिफ्ट हो जाएंगे।

Akshay Kumar: रक्षा बंधन की खराब कमाई के बीच अक्षय का पुराना बयान वायरल, जानें क्यों कही थी देश छोड़ने की बात

विज्ञापन

5 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक बयान की वजह से भी जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड से लेकर राजनीति में चल रहे तमाम मुद्दों पर बोलते हैं। आज यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उन लोगों को याद किया जाता है जिन्होंने बंटवारे में अपनी जान गंवाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक साथ कई ट्वीट कर सरकार को निशाने पर लिया है। इस ट्वीट में उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना और वीर सावरकर का भी जिक्र किया है।

Vivek Agnihotri: भारत-पाक बंटवारे पर कांग्रेस नेता के बयान से भड़के विवेक अग्निहोत्री, निशाने पर जिन्ना भी आए

विज्ञापन

6 of 11
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों इंटरनेट पर वायरल हुए एमएमएस के बाद से ही अंजलि लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि एमएमएस में नजर आ रही लड़की अंजली अरोड़ा है। हालांकि वीडियो को लेकर बाद में दिए अपने बयान में अंजलि ने साफ कर दिया था कि यह वीडियो पूरी तरह फेक है, जिसका इस्तेमाल उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इसी बीच अब अंजलि का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Anjali Arora: MMS लीक के बाद वायरल हुआ अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो, देख फैंस का हुआ ऐसा हाल

विज्ञापन

7 of 11
लाल सिंह चड्ढा का हो रहा विरोध - फोटो : अमर उजाला
आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हो चुकी है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर हॉलीवुड की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ के रीमेक से हुई आमिर की वपासी किसी को रास नहीं आ रही है। फिल्म शुरुआत से ही विरोध का सामना कर रह थी, जो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को बायकॉट करने की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और कई संगठन प्रदर्शन कर इसपर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को बायकॉट करने की मांग हो रही है। इस रिपोर्ट में हम आपको आमिर खान की फिल्म को लेकर कहां विरोध हो रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Laal Singh Chaddha: ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर रोक लगाने की मांग ने पकड़ा जोर, जानें कहां हो रहा आमिर खान का विरोध

8 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म लंबे समय से बायकॉट का शिकार हो रही है। यही वजह है कि रिलीज होने के चार दिन बाद भी इस फिल्म के कारोबार में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद भी यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जारी यह विरोध दो साल पहले से ही शुरू हो चुका था। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर दो साल पहले ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से यह फिल्म आज तक भारी विरोध झेल रही है। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं शुरू से लेकर अब तक की पूरी कहानी-

Laal Singh Chaddha: देश में बढ़ रहा आमिर की फिल्म का विरोध, जानें विवाद की जड़ से लेकर अभी तक की कहानी

9 of 11
अच्यित पोद्दार, रुद्राशीष मजूमदार, गुफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया
देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू हो गया है। हर तरफ देशभक्ति से ओतप्रोत गाने और नारे ही सुनाए दे रहे हैं। बॉलीवुड में भी देशभक्ति पर कई फिल्में बनाई गई हैं। लेकिन आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि ऐसे बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले देश की सेवा में जुटे हुए थे। कुछ ने रिटायर होने के बाद अपना एक्टिंग करियर शुरू किया, तो कुछ ने कुछ वर्षों तक ही भारतीय सेना में काम किया और बॉलीवुड में आ गए।

Bollywood: एक्टिंग डेब्यू करने से पहले देश सेवा करते थे ये सितारे, कोई मेजर तो कोई कैप्टन के पद से हुआ रिटायर

10 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रक्षा बंधन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फैमिली ड्रामा लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अब तक फिल्म की कमाई काफी कम रही है, इसके बावजूद भी अक्षय कुमार की लोकप्रियता में कोई खास फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है। दअरसल, अक्षय जल्द ही अपनी ही एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Akshay Kumar: फिर वकालत करते नजर आएंगे अक्षय कुमार, सामने आया 'जॉली एलएलबी 3' से जुड़ा बड़ा अपडेट

विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। हर कोई आजादी के इस जश्न में शामिल हो रहा है। सिनेजगत के सितारे भी अपने घर तिरंगा फहरा रहे हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया है। इसकी तस्वीर उनकी पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया पर साझा की है। दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम की शुरुआत की, जिसमें केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख भी इस मुहिम से जुड़ गए हैं। उन्होंने अपने आवास मन्नत पर तिरंगा लगाया है। 

Har Ghar Tiranga: शाहरुख खान ने परिवार के साथ मन्नत में फहराया तिरंगा, गौरी खान ने साझा की तस्वीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें