अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल होने आ रहा है। दोनों ने बीते वर्ष 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की। सोना की शादी इसे लेकर भी चर्चा में रही कि उनके दोनों भाई शादी की तस्वीरों में नजर नहीं आए। ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि अभिनेत्री के दोनों भाई शायद दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर सोनाक्षी से खुश नहीं, इसलिए शादी में शिरकत नहीं की। शादी के बाद सोनाक्षी और उनके भाईयों के बीच रिश्ते में खटास आने की बातें भी कही गईं। मगर, कुश सिन्हा के हालिया पोस्ट से सब साफ हो गया है।