फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5 Day 15 Collection: आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ का सामना कर सकी ‘हाउसफुल 5’?, जानिए 15वें दिन की कमाई

Fri, 20 Jun 2025 10:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Housefull 5 Box Office Collection Day 15: ‘हाउसफुल 5’ की कमाई 15वें दिन में आकर काफी कम रह गई है। साथ ही आज इसका मुकाबला आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से भी था? जानिए, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ’ने आज कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 15वें दिन में आकर कमजोर पड़ने लगी है, इसका कलेक्शन ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। जानिए, 15वें दिन में इसकी कितनी कमाई हुई? और इसका कुल कलेक्शन क्या रहा? 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

15वें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 15वें दिन लगभग 1.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि कल यानी 14वें दिन इस फिल्म ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह देखा जाए तो आज इस फिल्म का कलेक्शन आधा हो गया है। 

विज्ञापन

3 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बजट के करीबी भी नहीं पहुंची 
‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइज की यह पांचवी किश्त अब तक अपना बजट भी वसूल नहीं कर सकी है। इस फिल्म का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 15वें दिन में आकर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 169.77 करोड़ रुपये ही है। 

ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5 Day 14 Collection: गिरती जा रही ‘हाउसफुल 5’ की कमाई, 14वें दिन सिर्फ इतना रहा कलेक्शन 

4 of 5
'हाउसफुल 5' और 'सितारे जमीन पर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘सितारे जमीन पर’ से मुकाबला 
आज यानी शुक्रवार को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा-खास क्रेज है। ऐसे में देखना होगा कि आमिर खान की फिल्म से क्या ‘हाउसफुल 5’ मुकाबला कर पाएगी। क्या यह इस फिल्म के सामने आने वाले दिनों में टिक पाएगी। आज ‘सितारे जमीन पर’ ने 11.05 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘हाउसफुल 5’ की मल्टीस्टारर कास्ट नहीं आई काम
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जाॅनी लीवर जैसे कई नामी कलाकार नजर आए हैं। इतने बेहतरीन कलाकारों के होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। इसका मतलब है कि अगर कहानी कमजाेर हो तो नामी चेहरे भी फिल्म को नहीं बचा सकते हैं। तरुण मनसुखानी निर्देशित इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें