फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjum Fakih: 'खतरों के खिलाड़ी' बनने को तैयार अंजुम फकीह! बोलीं- शो से होगी मेरी जिंदगी की नई शुरुआत

Wed, 10 May 2023 11:19 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram
 अंजुम फकीह मौजूदा समय में टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है। लेकिन ये पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में उन्हें सेल्स गर्ल तक का काम करना पड़ा। अंजुम एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। हाल ही में, अंजुम ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर इंडस्ट्री में अपने अपनी एंट्री को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टिंग की वजह से अंजुम को अपने परिवार की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। अंजुम के घर में टीवी तक नहीं थी। 14 साल की उम्र तक अंजुम ने टीवी नहीं देखा था। बेटी के जिद पर पिता घर टीवी तो ले आए, लेकिन इससे नाराज होकर उनके दादा ने घर किनारा कर लिया। अब अंजुम  ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13′ में आने को पूरी तरह तैयार हैं।

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया के साथ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मुझे कोई शिकायत नहीं'
विज्ञापन

3 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अंजुम ने शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13′ में आने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैं फिजिकली उतनी फिट नहीं हूं, जिसने वहां के बाकि कंटेस्टेंट होंगे। मैं खुद को किसी भी चीज में बेहतरीन नहीं मानती हूं। मैं एक बहुत ही नॉर्मल सी लड़की हूं। इन सब के बावजूद मैं मानती हूं कि मेरा विल पावर बहुत ही मजबूत है। मैं अगर किसी चीज को ठान लूं तो उसे कर के ही मानती हूं।

Anil Kpoor: अनिल कपूर ने बेटी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- सोनम को बड़े मंच पर देखकर हुआ गर्व 

4 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

अंजुम ने आगे कहा, ‘कुछ साल पहले मैंने अपने माता-पिता का घर सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि उन्होंने कहा था कि मैं उनके घर में रहकर मॉडल नहीं बन सकती हूं। मैं अपने करियर को लेकर काफी सीरियस थी। इसलिए मैंने वह घर छोड़ दिया क्योंकि मुझे जिंदगी में बहुत कुछ करना था। आज मुझे मेरे फैसले पर भी काफी गर्व होता है क्योंकि अगर मैं घर नहीं छोड़ती तो आज यहां नहीं पहुंचती, जहां मैं हूं।’

Robert De Niro: 79 साल की उम्र में सातवें बच्चे के पिता बने रॉबर्ट डी नीरो, 'गॉडफादर' फेम एक्टर ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अंजुम ने शो ‘कुंडली भाग्य’ से सफलता हासिल की थी। शो में अभिनेत्री के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी सराहा भी गया था। अब अभिनेत्री रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। फैंस अंजुम की शो में एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें