टीवी सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में लवली की किरदार करने वाली एक्ट्रेस अंजली आनंद इन दिनों अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन, शायद ही इस बात की जानकारी किसी को हो कि अंजली इससे पहले सीरियल में 'मां' के किरदार को निभा चुकी हैं। उन्होंने बताया 'मुझे नहीं पता था कि इस किरदार को करने के बाद कभी मुझे लीड रोल करने का मौका मिलेगा, टीवी इंडस्ट्री में ऐसा होता है कि कम उम्र की लड़कियां मां के किरदार को निभाने से कतराती हैं।