फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने वरुण धवन की 'भेड़िया' को बताया कॉपी, कहा- इन फिल्मों से चुराया पोस्टर और कहानी का कॉन्सेप्ट

Wed, 23 Nov 2022 12:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : social media
कमाल आर खान फिल्मों का सेल्फ रिव्यू तो करते ही हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सितारों और उनकी फिल्मों पर तंज कसते रहते हैं। अब केआरके वरुण धवन की आगामी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सक्रिय हो गए हैं और एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं। केआरके पहले ही भेड़िया को साल 1992 में आई फिल्म 'जुनून' की कॉपी बता चुके हैं और अब उन्होंने इसे एक और हॉलीवुड फिल्म की कॉपी बताया है और साथ ही इसके कॉन्सेप्ट के साथ ही पोस्टर को भी कॉपी करार दिया है।
 

Pathaan: शाहरुख खान के फैंस को जल्द मिलने जा रहा है तोहफा, ‘पठान’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

2 of 4
कमाल आर खान - फोटो : social media
दरअसल फिल्म भेड़िया एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसको एक भेड़िया काट लेता है और इसके बाद उसमें बदलाव होने लगते हैं और वह भेड़िया बन जाता है। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं, वहीं कृति सेनन डॉक्टर अनिका मित्तल का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म जुनून में दिखाया गया था कि राहुल रॉय को रात में शेर बन जाते हैं। अब इसी को लेकर केआरके ने भेड़िया फिल्म पर निशाना साधा है।
 

Naga Chaitanya: जन्मदिन पर नागा चैतन्य ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'कस्टडी' का फर्स्ट लुक

विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके उर्फ कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए भेड़िया के पोस्टर के साथ ही हॉलीवुड फिल्म 'मॉर्बियस' का पोस्टर भी साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने लिखा- "राहुल रॉय की फिल्म 'जुनून' और इस विदेशी फिल्म से फिल्म 'भेड़िया' कांसेप्ट लूटा गया है। इसके साथ ही फोटो के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा पोस्टर और कॉन्सेप्ट 'जुनून' व इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किया गया है।

विज्ञापन

4 of 4
भेड़िया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस समय बॉलीवुड फिल्मों में भी वीएफएक्स का प्रचलन खूब बढ़ा है। अब फिल्म 'भेड़िया' में भी एक बार फिर से दर्शकों को जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। अभिनेता वरुण धवन, कृति सेनन और दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भेड़िया' एक डार्क कॉमेडी होगी। अमिर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 

Disha Salian: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, नहीं हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की हत्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें