फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhediya Box Office Prediction: 'दृश्यम 2' को टक्कर दे पाएगी 'भेड़िया'? ओपनिंग डे पर हो सकता है इतना कलेक्शन

Wed, 23 Nov 2022 11:24 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए कृति और वरुण जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों जगह-जगह जाकर भेड़िया के प्रमोशन में बिजी हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि भेड़िया में वरुण धवन बेहद ही अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि फैंस को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

2 of 4
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
भेड़िया की कहानी लोककथाओं पर आधारित है। ये एक साधारण से लड़के भास्कर की कहानी है, जिसे एक भेड़िया काट लेता है और बाद में वह भेड़िया जैसी हरकतें करने लगता है। इस फिल्म में कृति सेनन एक डॉक्टर के रोल में हैं। इसके अलावा दीपक डोबरियाल भी भेड़िया में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। क्रीचर कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खूब क्रेज देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें- Sara Khan: एक्स हसबैंड अली मर्चेंट की हरकतों से परेशान हैं सारा खान, बोलीं- वो पब्लिसिटी का भूखा है
विज्ञापन

3 of 4
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
भेड़िया की टक्कर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 से होने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि कॉमेडी फिल्म भेड़िया दृश्यम 2 से मुकाबला कर पाती है या नहीं। भेड़िया के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट तकरीबन 60 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। ऐसे में अगर ओपनिंग डे पर फिल्म सात से आठ करोड़ का कलेक्शन करती है तो ये रेस में टिकी रह सकती है।

इसे भी पढ़ें- Zaheer-Sagarika: पहली नजर में सागरिका को दिल दे बैठे थे जहीर खान, घरवालों को मनाने के लिए बेलने पड़े थे पापड़
 
विज्ञापन

4 of 4
भेड़िया की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल में भी रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि भेड़िया को स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें