अभिनेता से फिल्म समीक्षक बन चुके कमाल आर खान पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। वो आए दिन बॉलीवुड को लेकर नए खुलासे कर रहे हैं। सलमान से हुए विवाद के बाद वो एक के बाद एक ट्विट कर रहे हैं। दरअसल सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था जिस पर केआरके ने कहा था कि ये केस राधे फिल्म की खराब समीक्षा करने के कारण हुआ है। वहीं सलमान खान की तरफ से इस बात को साफ किया गया था कि इस केस की वजह केआरके द्वारा लगाए गए गलत आरोप हैं। इसके बाद से ये विवाद बढ़ता गया और दूसरे लोग भी इस लड़ाई में कूद पड़े। वहीं कमाल आर खान भी ट्विटर पर पहले से और भी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।
जेल से निकलने के बाद शाइनी आहूजा हुई थी मुलाकात
हाल ही में केआरके ने कहा कि उन्होंने एक बार शाइनी आहूजा से एक होटल में मुलाकात की थी जब वो जेल से छूट गए थे। इस दौरान केआरके ने शाइनी को एक फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने उस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बता दें कि शाइनी आहूजा की घरेलू नौकरानी ने उन पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।