फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयानबाजी के चलते काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अब केआरके ने रणबीर कपूर और अलिया भट्ट को लेकर कहा है कि उनका तलाक हो जाएगा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के हॉट कपल में से हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें चल रही हैं। लेकिन हाल ही में केआरके ने ट्वीट कर दावा किया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब शादी करने वाले हैं। जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
साथ ही केआरके ने यह भी बताया है कि इन दोनों कलाकारों का तलाक कब तक होगा। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर केआरके बॉलीवुड के बहुत से सितारों और उनके रिश्तों लेकर अपना अनुमान साझा करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर भी अपना अनुमान साझा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, 'रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी लगभग 2022 के आखिरी तक होगी। लेकिन रणबीर कपूर शादी के बाद 15 साल के भीतर आलिया को तलाक दे देंगे!' लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में ऐसे कमेंट को लेकर उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
केआरके
एक यूजर ने लिखा, 'प्रभु आप महान हो...बताओ मेरी शादी और फिर तलाक कब होगा? दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा गलत अनुमान ही क्यों करते हो, कुछ अच्छा नहीं बोल सके।' वहीं , एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सलमान खान ने छोड़ दिया जो बाकियों से भी पंगे ले रहा है।'
4 of 5
केआरके और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले केआरके ने प्रियंका और निक को लेकर भी ऐसा ही ट्वीट किया था। केआरके ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर कहा है कि उनका तलाक हो जाएगा। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे।'
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : Social media
वहीं, केआरके ने कहा है कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे अपने नाम की वजह से कभी सफल कलाकार नहीं बन पाएंगे। सैफ और करीना कपूर के दोनों बेटों तैमूर और जेह को लेकर लिखा, 'सैफ और करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह कभी अपने नाम की वजह से सुपरस्टार एक्टर नहीं बनेंगे।'