कई लोगों का मानना है कि फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहता। आपको बहुत कम ही ऐसे उदाहरण मिलेंगे जहां हीरोइनों ने लंबे समय तक फिल्मों में काम किया हो। बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी रहीं जिन्होंने कुछ ही फिल्में करके या तो शादी कर ली या फिल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया। हालांकि उनकी फिल्में हिट जरूर हुईं लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। उन्हीं में से एक नाम है किम शर्मा। किम शर्मा ने बॉलीवुड में तो एंट्री सुपरहिट फिल्म से की थी बावजूद इसके उन्हें वो पहचान नहीं मिल सकी जिसकी शायद उन्हें उम्मीद थी। अपने करियर से ज्यादा किम निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। पति से तलाक, युवराज सिंह से अफेयर और मेड से मारपीट के चलते किम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक बार फिर किम शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
लिएंडर पेस और किम की तस्वीरें - किस ओर है इशारा
दरअसल, टेनिस की दुनिया के सुपर स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) और किम शर्मा (Kim Sharma) की कुछ दिलकश तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों समंदर किनारे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लिएंडर पेस और किम की ये तस्वीरें अफवाहों का बाजार गर्म कर रही हैं।