मीका सिंह
- फोटो : Instagram
हाल ही में मीका सिंह ने केआरके को लेकर दावा किया है कि उन्होंने डर के मारे अपना घर ही बेच दिया है। उन्होंने कहा कि, 'केआरके तू मेरा बेटा है, मैं उनसे लड़ाई करता हूं जो मेरे बराबर हो। 'देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पर। छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं। तू मेरा बेटा है और हमेशा बेटा ही रहेगा। तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया। तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत, मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है।'