मीका सिंह और केआरके
- फोटो : Twitter
सलमान खान से पंगा लेने के बाद केआरके सिंगर मीका सिंह से भी उलझ गए थे। उन्होंने मीका को नाक से गाना वाला सिंगर कह डाला था। जिस पर मीका सिंह ने उन्हें करारा जवाब दिया था। पिछले दिनों मीका सिंह ने केआरके को लेकर दावा किया था कि उन्होंने डर के मारे अपना घर ही बेच दिया है। उन्होंने कहा था कि, 'केआरके तू मेरा बेटा है, मैं उनसे लड़ाई करता हूं जो मेरे बराबर हो। 'देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पर। छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं। तू मेरा बेटा है और हमेशा बेटा ही रहेगा। तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया। तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत, मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है।'