चयनकर्ताओं पर भी उठाए सवाल
इसके बाद उन्होंने फिर से एक फॉलोअप ट्वीट किया और टीम के चयनकर्ताओं तक पर सवाल उठा दिए। केआरके ने लिखा- 'मुझे समय नहीं आ रहा, जब विराट कोहली ने खुद बताया था कि वह डिप्रेशन का शिकार है तो एशिया कप 2022 में क्यों हैं, क्या सेलेक्टर्स को भी डिप्रेशन की समस्या है।' केआरके के इन ट्वीट्स के बाद मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ यूजर्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं कुछ चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।