फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 3: सस्पेंस के फुल डोज के साथ फिर लौटेंगे साउथ स्टार मोहनलाल, फैंस बोले- क्लासिक क्रिमिनल वापस लौटा

Sun, 28 Aug 2022 04:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उनकी सुपरहिट फ्रैंचाइजी दृश्यम का अगला भाग बनने जा रहा है। इसके लिए प्रोड्यूसर ने हरी झंडी दिखा दी है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा मजाविल एंटरटेनमेंट अवॉर्ड में प्रोड्यूसर एंटनी पेरुमबवूर ने की। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस काफी ज्याादा उत्साह में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'दृश्यम 2' देखने के बाद से ही फैंस को इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार था। अब जब इसकी घोषणा हो गई है तब से मोहनलाल के फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर भी फैंस की खुशी देखने को मिली जब हैशटैग दृश्यम 3 ट्रेंड करने लगा। 'दृश्यम 3' के कंफर्मेशन के बाद से फैंस इस इवेंट का क्लिप शेयर करने लगे जिसमें फिल्म बनाए जाने की घोषणा की गई है। साथ ट्विटर पर भी लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार अब यह ऑफिशियल हो गया है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्लासिक क्रिमिनल वापस लौट आया है। दृश्यम 3 जल्द आ रही है।'

विज्ञापन

3 of 4
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सीक्वल में जॉर्जकुट्टी को एक केबल टीवी सेवा प्रदाता से एक महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माता बनते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में वह अतीत से लड़ता हुआ नजर आया था। यह फिल्म साल 2021 में  ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी। वहीं, दृश्यम साल 2013 में आई थी। दोनों फिल्मों ने अपनी पटकथा और प्रदर्शन के लिए जबरदस्त प्रशंसा हासिल की थी। फिल्म में मोहनलाल के अलावा, मीना, अनसिबा हसन, एस्तेर अनिल ने भी काम किया था।
विज्ञापन

4 of 4
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में इतनी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी कि अब तक इसके हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, चीनी (मंडरिन) और सिंहली सहित कई भाषाओं में रीमेक बनाए जा चुके हैं। दृश्यम के बॉलीवुड रूपांतरण में अभिनेता अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के रूप में मोहनलाल का रोल निभाया था। वहीं, तब्बू को पुलिस अफसर के रूप में दिखाया गया था। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। वहीं इसके दूसरे भाग का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें