फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: केआरके के घर पर हुई चोरी, बोले- मैं डरने वाला नहीं हूं उन्हें मेरा घर तोड़ने दो

Tue, 01 Jun 2021 08:33 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केआरके - फोटो : Instagram
पिछले कई दिनों से केआरके (कमाल राशिद खान) सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले केआरके ने भाईजान सलमान खान से सीधा पंगा ले लिया और उन्हें भला बुरा कहा। इसके बाद उन्होंने मीका सिंह को भी आड़े हाथ लिया। इतना सबकुछ होने के बाद केआरके ने अपना ट्विटर हैंडल भी लॉक कर लिया। अब उनके ट्वीट वही लोग देख सकते हैं, जो उन्हें फॉलो करते हैं। अब केआरके को लेकर नई खबर ये है कि उनके घर में चोरी हुई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज खुद केआरके ने ट्वीट कर शेयर किया है।

सीसीटीवी में नजर आया चोर
केआरके के घर में ये चोरी रात करीब 11:30 के आस-पास हुई है और इसका सीसीटीवी फुटेज उन्होंने शेयर करते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वे मुझे डराना चाहते हैं लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। इस ट्वीट में केआरके ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा शायद सलमान खान की ओर ही था।
विज्ञापन

2 of 5
केआरके
अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वर्सोवा पुलिस ने मुझसे सीसीटीवी की फुटेज ले ली। इसमें वो शख्स दिख रहा है, जिसने मेरा घर लूटने की कोशिश की।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'वो गुंडा मुझे डराना चाहता है लेकिन मैं किसी कीमत पर डरने वाला नहीं हूं। उन्हें मेरा घर तोड़ने दो।' उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी सीसीटीवी फुटेज शेयर किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
केआरके
बात यही खत्म नहीं हुई केआरके ने अगले ट्वीट में कंपनी गोदरेज को टैग करते हुए लिखा, 'आपकी अलमारी तोड़ी जा सकती है। मतलब आप लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, अगर एक साधारण सा चोर उसे आसानी से तोड़ सकता है तो।'

4 of 5
सलमान खान और केआरके - फोटो : salman khan krk
बता दें, फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के रिव्यू को लेकर केआरके और सलमान खान के बीच विवाद शुरू हुआ था। सलमान खान से पंगा लेते हुए केआरके ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। जब सलमान खान की ओर से उन पर मानहानि का मुकदमा किया गया तो केआरके का कहना था कि उन्होंने फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए ऐसा हुआ है।  पहले भी कई बार केआरके उनकी फिल्मों का निगेटिव रिव्यू कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह और केआरके - फोटो : Twitter
बता दें, फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के रिव्यू को लेकर केआरके और सलमान खान के बीच विवाद शुरू हुआ था। सलमान खान से पंगा लेते हुए केआरके ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। जब सलमान खान की ओर से उन पर मानहानि का मुकदमा किया गया तो केआरके का कहना था कि उन्होंने फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए ऐसा हुआ है।  पहले भी कई बार केआरके उनकी फिल्मों का निगेटिव रिव्यू कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें