कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
बता दें कि पहले केआरके ने कहा था कि अब वो सलमान की फिल्म की समीक्षा नहीं करेंगे। वहीं कुछ समय बाद उन्होंने अपनी बातों को वापस ले लिया और कहा कि वो हर हाल में उनकी फिल्मों की समीक्षा करना नहीं छोड़ेंगे। केआरके का शुरू से यही कहना रहा है कि उन पर केस फिल्म की खराब समीक्षा के कारण किया गया है। वहीं सलमान के वकील ने अपने बयान में ये साफ कर दिया था कि ‘ये मुकदमा प्रतिवादी के लगातार उन अपमानजनक आरोपों के चलते किया गया है जिसमें वह सलमान खान को भ्रष्ट बताते रहे हैं और उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन का संबंध धोखाधड़ी, बेईमानी और मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते रहे हैं।’ अब देखना होगा कि ये विवाद किस मोड़ पर जाकर खत्म होता है।