बॉलीवुड में कई लोग अपनी किस्मत बनाने आते हैं। लेकिन कुछ ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाते हैं। इन्हीं स्ट्रगलर में एक नाम कृतिका चौधरी का था। जिनकी चार दिन पहले उनके अपार्टमेंट में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आज सुबह कृतिका की बॉडी को उनके फ्लैट से बरामद किया।
विज्ञापन
मां-बाप से लड़कर बॉलीवुड पहुंची थीं कृतिका, अधूरा रह गया हीरोइन बनने का सपना
2 of 8
कृतिका चौधरी
चार दिन से उनकी बॉडी कमरे में ही सड़ रही थी। पड़ोसियों को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने पुलिस को खबर की। कृतिका का फ्लैट बाहर से बंद था। साथ ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। कृतिका का अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में है।
विज्ञापन
मां-बाप से लड़कर बॉलीवुड पहुंची थीं कृतिका, अधूरा रह गया हीरोइन बनने का सपना
3 of 8
कृतिका चौधरी
पुलिस के मुताबिक, कृतिका का शव सड़ गया था। कमरे का एसी ऑन था। पुलिस का कहना है कि एसी इसलिए खुला छोड़ा गया था जिससे शव की बदबू बाहर ना जा पाए। मर्डर को तीन-चार दिन हो चुके हैं। इसीलिए शव से बदबू आनी शुरू हो गई थी।
मां-बाप से लड़कर बॉलीवुड पहुंची थीं कृतिका, अधूरा रह गया हीरोइन बनने का सपना
4 of 8
कृतिका चौधरी
किसी ने नहीं सोचा था कि कृतिका को इतनी दर्दनाक मौत मिलेगी। कृतिका हरिद्वार की रहने वाली हैं। कृतिका बचपन से ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पैरेंट्स से दिल्ली आकर एक्टिंग कोर्स करने की इजाजत मांगी। लेकिन कृतिका के पैरेंट्स कास्टिंग काउच के कई मामले सुन चुके थे। इसलिए वो डरते थे।
विज्ञापन
मां-बाप से लड़कर बॉलीवुड पहुंची थीं कृतिका, अधूरा रह गया हीरोइन बनने का सपना
5 of 8
कृतिका चौधरी
कृतिका की मां 'एंकर' कंपनी में काम करती हैं और पिता टूर एंड ट्रेवल का बिजनेस संभालते हैं। पैरेंट्स के खिलाफ जाकर कृतिका ने दिल्ली आकर पहले कोर्स किया और फिर मुंबई में उड़ान भरने के लिए निकल पड़ीं। कृतिका अभी सिर्फ 23 साल की ही थीं।
विज्ञापन
मां-बाप से लड़कर बॉलीवुड पहुंची थीं कृतिका, अधूरा रह गया हीरोइन बनने का सपना
6 of 8
कृतिका चौधरी
स्ट्रगल के दौरान कृतिका ने बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'परिचय' में एक छोटा सा रोल निभाया था। लेकिन उन्हें सीरियल में काम करना कुछ खास पसंद नहीं आया इसलिए उन्होंने टीवी इंडस्ट्री छोड़ फिल्मों में बड़े रोल पाने की जद्दोजहद शुरू कर दी।
विज्ञापन
मां-बाप से लड़कर बॉलीवुड पहुंची थीं कृतिका, अधूरा रह गया हीरोइन बनने का सपना
7 of 8
bollywood
इसी दौरान कृतिका की मुलाकात फिल्म मेकर विश्वास पाटिल से हुई। उस समय विश्वास फिल्म 'रज्जो' बनाने की तैयारी कर रहे थे। फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में थीं। फिल्म में कृतिका ने कंगना की दोस्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा कृतिका ने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया।
मां-बाप से लड़कर बॉलीवुड पहुंची थीं कृतिका, अधूरा रह गया हीरोइन बनने का सपना
8 of 8
कृतिका चौधरी
इसके बाद कृतिका को एक और फिल्म का ऑफर आया जिसका नाम था “MUMBAI CAN DANCE SAALA”। ये फिल्म मुंबई की बार डांसर्स की लाइफ पर आधारित थी। फिल्म को मेकसर सुमीत चावला ने डायरेक्ट किया था। अपने एक इंटरव्यू में कृतिका ने कहा था, 'मुंबई और बॉलीवुड की लाइफ ने मुझे हर सिचुएशन से लड़ना सिखा दिया है। मुझे विश्वास है कि मैं बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल कर लूंगी और मेरे पैरेंट्स को मुझ पर गर्व होगा।'