फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टॉपलेस सीन को शूट करने से पहले ममता कुलकर्णी ने रखी थी ऐसी शर्त, जमकर मचा था बवाल

Tue, 13 Jun 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
ममता कुलकर्णी की पूरी जिंदगी विवादों में ही रही। अपनी करियर और फिल्मों के लेकर उन्होंने इतनी सुर्खियां शायद नहीं बटोरी होंगी जितनी कि असल जिंदगी और ड्रग्स मामले को लेकर....लेकिन एक बार ममता कुलकर्णी ने ऐसा काम कर दिया था जिसकी वजह से लोग उनके विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर उतर आए थे और जान से मारने की धमकी तक देने लगे थे।

 
विज्ञापन

2 of 8
ये बात तब की है जब ममता फिल्मों में नई थीं और कोई उन्हें जानता नहीं था। उन दिनों स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए एक कवर शूट किया जाना था। नए चेहरे की तलाश थी क्योंकि बड़ी हीरोइनें उस कवर को करने से मना कर चुकीं थीं।

 
विज्ञापन

3 of 8
तभी किसी ने ममता कुलकर्णी का नाम सुझाया। ममता इसके लिए तैयार हो गईं, लेकिन उन्हें जैसे ही बताया कि वो टॉपलेस होगा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसका खुलासा उस फोटोशूट को शूट करने वाले मशहूर फोटोग्राफर जयेश सेठ ने एक बार एक इंटरव्यू में किया था।

4 of 8
बकौल जयेश, ममता टॉपलेस की बात सुनकर बोलीं, 'इसमें बहुत रिस्क है। मुझे सोचने का मौका चाहिए। अगर ये चल गया तब तो बात ही अलग है, लेकिन अगर नहीं तो मेरे घरवाले और ये फिल्म इंडस्ट्री मुझे निकालकर बाहर फेंक देगी।'

 
विज्ञापन

5 of 8
हालांकि फिर ममता कुलकर्णी मान गईं, लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि अगर उन्हे फोटोशूट पसंद आएगा तो ही वो छपेगा वरना नहीं। मेकर्स मान गए। ममता ने बिना किसी हिचकिचाहट के जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
मैग्जीन हाथों-हाथ बिक गईं। कई मैग्जीन को ब्लैक में भी बेचा गया। इस फोटोशूट के जरिए ममता कुलकर्णी को अपार शोहरत और लाइमलाइट मिल गई, लेकिन लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतर आए और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

7 of 8
हालांकि इससे ममता कुलकर्णी के करियर को फायदा ही हुआ। आमिर खान से लेकर सलमान खान, हर बड़े स्टार ने ममता कुलकर्णी के उस बोल्ड एक्टर की तारीफ की।


 
विज्ञापन

8 of 8
नामी प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने ममता कुलकर्णी को अपनी फिल्मों में लेने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया....और यहीं से ममता कुलकर्णी के लिए स्टारडम और शोहरत की एक नई इबारत लिख गई...लेकिन किसे पता था कि कुछ सालों बाद वो शोहरत और स्टारडम ऐसा रूप ले लेगा ? कभी  बुलंदी के शिखर पर रहीं ममता कुलकर्णी आज वाकई फर्श पर आ गिरी हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें