फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के 7 महीने बाद सुशांत सिंह पर कृति सेनन का बड़ा खुलासा, कहा- 'सुशांत और मैं...'

Fri, 08 Feb 2019 09:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत और कृति - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बीते साल अपने रिश्ते और फिर ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। गौरतलब है कि यह दोनों साल 2017 में आई फिल्म 'राबता' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के करीब 7 महीने बाद कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ी बात कही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kriti Sanon - फोटो : file photo
कृति सेनन ने सुशांत को अपना अच्छा दोस्त बताया और कह है कि वह सुशांत को पसंद करती हैं और हम केवल अच्छे दोस्त हैं। अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार लुका-छुपी एक्ट्रेस ने कहा है- मैं उसकी शौकीन (सुशांत) हूं और हम वास्तव में अच्छे दोस्त हैं और हम हमेशा ऐसे ही रहने वाले हैं।" सुशांत के साथ अफेयर की खबरों को अभिनेत्री ने डेली सौप जैसा बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : file photo
उन्होंने आगे कहा- मैंने भी बहुत बहुत कुछ पढ़ा है, ये सब डेली सौप जैसा है। सुशांत और मैं केवल दोस्त हैं। वहीं सुशांत के साथ डेट करने को लेकर यह भी कहा- 'जब आप किसी के साथ काम करने लगते हैं तो इन तरह की बातें होने लगती है।' खबरों के मुताबिक अगस्त 2018 में सुशांत और कृति का ब्रेकअप हो गया था, हालांकि उसके बाद भी दोनों के रिश्ते अच्छे हैं।  

4 of 5
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 21 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कृति सेनन भी उनकी पार्टी में पहुंची। बर्थडे के मौके पर कृति सेनन उन्हें विश करने पहुंचीं। इन दौरान उन्होंने पार्टी में मौजूद सभी कलाकारों के साथ उन्होंने भी जमकर मस्ती की। सुशांत सिंह जल्द ही फिल्म सोनचिड़िया में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan and Kriti Sanon - फोटो : youtube
बात करें कृति सेनन की तो, वह एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लुका-छुपी में नजर आने वाली हैं। निर्माता दिनेश विजन की यह फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशक लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। कार्तिक और कृति भी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कहानी मथुरा पृष्ठभूमि पर आधारित है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें