फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपनी' 34 बेटियों को भूल गईं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, राह देखती रह गई बच्चियां, अब सामने आई ये बात

Fri, 08 Feb 2019 09:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
preity zinta
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा अब 'अपनी' बेटियों को भूल गई हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में शीशम झाड़ी स्थित मदर मिरेकल स्कूल की संस्थापिका शाइला इत्तेफाम की मानें तो 34 बच्चियों के पालन पोषण सहित उनकी शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को अब याद नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
preity zinta in rishikesh
उनका कहना है कि प्रीति जिंटा ने कहा था कि वह प्रत्येक वर्ष स्कूल की दो बच्चियों का संपूर्ण खर्चा उठाएंगी। फिलहाल अभिनेत्री ने कई साल से स्कूल की दहलीज पर कदम तक नहीं रखा है। उनकी इस वादाखिलाफी और उपेक्षा से स्कूल प्रबंधन बेहद खफा है। स्कूल में प्रीती जिंटा शादी से पूर्व तथा शादी के बाद अपने पति के साथ कई बार आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
preity zinta in rishikesh
शादी से पहले साल 2009 में जब वह यहां आईं थीं तो उन्होंने मदर मिरेकल स्कूल की संस्थापिका शाइला इत्तेफाम से स्कूल में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों को गोद लेने की इच्छा जताई थी। इस पर संस्थापिका शाइला इत्तेफाम ने सहमति भी दे दी थी। 

4 of 6
preity zinta in rishikesh
उस दौरान प्रीती जिंटा ने स्कूल में पढ़ने वाली 34 ऐसी बच्चियां जिनके माता पिता नहीं है, उनके पालन पोषण समेत स्कूली शिक्षा का खर्चा उठाने का वादा किया था। साथ ही उन्होंने हर वर्ष दो बच्चियों का संपूर्ण खर्च उठाने की भी बात कही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
preity zinta in rishikesh
बकौल मौजूदा स्कूल की संस्थापिका शाइला अब हालात ये हैं कि साल 2009 में जिन 34 बच्चियों को अभिनेत्री प्रीती जिंटा ने अपनाने को कहा था, उनका खर्च उठाने की बात तो दूर कुशलक्षेम तक कई वर्षों से उन्होंने नहीं पूछी है। हर वर्ष दो बच्चियों के संपूर्ण खर्च उठाने वाली बात भी आई गई हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
preity zinta
इस बारे में शाइला इत्तेफाम से वार्ता की गई तो वह उनका नाम सुनकर ही तल्ख हो गईं। उनके अनुसार प्रीती जिंटा सिर्फ स्कूल में आई और बच्चों के साथ फोटो खिंचाकर चली गईं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम में प्रतिक्रिया दी कि प्रीती जिंटा ने कभी किसी बच्चे का किसी भी प्रकार का खर्च नहीं उठाया और न ही वर्तमान में किया जा रहा है। वहीं जब इस बारे में अभिनेत्री प्रीति जिंटा से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें