फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अभिनेत्रियों के गैराज में खड़ी रहती हैं लग्जरी गाड़ियां, एक-एक कार की कीमत करोड़ों में

Mon, 13 Sep 2021 10:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
most expensive Car - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स लग्जरी लाइफस्टाइल कैरी करने के लिए जाने जाते हैं। बड़े-बड़े घरों के अलावा इनकी गैराज में लाखों करोड़ों की गाड़ियां मौजूद रहती हैं। इनमें न सिर्फ हीरो बल्कि हीरोइने भी लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं। हाल ही में कृति सैनन ने दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी में से एक Mercedes-Maybach GLS 600 खरीदी है। जिसकी कीमत करीबन 2.43 करोड़ रुपये है। 

इस लग्जरी गाड़ी को खरीदने वाली पहली एक्ट्रेस हैं कृति
इस गाड़ी को खरीदने वाली कृति पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इसमें पावरफुल 4.0L V8 बिटुर्बो के साथ EQ बूस्ट इंजन से लैस है। वैसे, पिछले कुछ समय में कई स्टार्स ने कीमती कारें खरीदी हैं। बात करें मर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस 600 की तो कृति से पहले अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने भी यही गाड़ी खरीदी थी। दोनों अक्सर इसी गाड़ी में स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन आज हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास लग्जरी गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा
लग्जरी कारों की शौकीन प्रियंका चोपड़ा की ज्यादातर कारों की कीमत करोड़ों में है। इनमें Rolls-Royce Ghost, Mercedes-Benz S-Class, Porsche Cayenne जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सारा के पास मर्सिडीज बेंज-जी वैगन का लेटेस्ट मॉडल है। ये कार बाहर से दिखने में एक रेट्रो डिजाइन वाली है, वहीं और अंदर से बहुत ही आधुनिक फीचर्स कार में मौजूद हैं। इसके डैशबोर्ड पर दो बड़ी स्क्रीन हैं। जो दूसरी अन्य आधुनिक मर्सिडीज-बेंज कारों में देखी गई हैं।

4 of 6
Ranveer, Deepika - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण
अपने पति रणवीर सिंह की तरह ही दीपिका के पास मर्सिडीज से लेकर ऑडी तक कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। दीपिका के पास मर्सिडीज मेबैक 500 भी है। भारत में मर्सिडीज मेबैक 500 की शुरुआती कीमत 1.94 करोड़ से 2.15 करोड़ रुपये तक है।
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकीं आलिया भट्ट मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। कम उम्र में ही आलिया ने बेशुमार दौलत कमा ली है। आलिया के पास रेंज रोवर वोग जैसी लग्जरी गाड़ी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान के महंगे शौकों में उनकी लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। करीना की कार कलेक्शन में लेटेस्ट गाड़ी है मर्सिडीज-एएमजी जी63, जिसे बेबो ने इसी साल खरीदा है। इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपये के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें