अभिनेता पुलकित सम्राट की पिछले दिनों फिल्म 'पागलपंती' रिलीज हुई थी । इस फिल्म में उन्होंने कृति खरबंदा के साथ काम किया । इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान पुलकित और कृति की दोस्ती बढ़ी और अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । हाल ही में कृति ने पुलकित से प्यार का इजहार करते हुए उनके साथ पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है ।