बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी फिल्म 'मिस्टर मम्मी' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब कोलकाता के एक निर्माता आकाश चटर्जी ने आरोप लगाया है कि 'मिस्टर मम्मी' के निर्माताओं ने उनकी फिल्म की कहानी और अवधारणा चुरा ली है। आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।