फिल्म ‘बुलबुल’ से बतौर फिल्म निर्देशक चर्चा में आईं हिंदी सिनेमा की जानी मानी गीतकार अन्विता दत्त की बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म ‘कला’ की रिलीज डेट का मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने ऐलान कर दिया। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल का इस फिल्म में लीड रोल है, उनके साथ फिल्म में ‘बुलबुल’ की हीरोइन तृप्ति डिमरी और ओटीटी पर तेजी से लोकप्रिय हुए अभिनेता अमित सियाल भी हैं। इस फिल्म की रिलीज आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ और ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ के साथ हो रही है लेकिन इन दोनों फिल्मों के सिनेमाघरों तक पहुंचने से एक दिन पहले ही फिल्म ‘कला’ ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी।