फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया के साथ काम नहीं करना चाहते थे वरुण-सिद्धार्थ, करण जौहर ने किया खुलासा

Thu, 23 Nov 2023 11:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर ने कहा, 'मुझे आलिया को लेकर अभी भी याद है कि जब वह पहली बार आई थीं, दोनों ने मुझे मैसेज किया था कि आप उन्हें कास्ट नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में करण के स्टूडेंट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शो में पहुंचे। दोनों ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इस फिल्म में वरुण और सिद्धार्थ के साथ आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू किया था। करण ने हाल ही में बताया कि दोनों अभिनेता नहीं चाहते थे कि वह आलिया भट्ट को फिल्म में कास्ट करें।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया, वरुण, सिद्धार्थ के साथ करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने कहा, 'मुझे आलिया को लेकर अभी भी याद है कि जब वह पहली बार आई थीं, दोनों ने मुझे मैसेज किया था कि आप उन्हें कास्ट नहीं कर सकते। आप में से एक ने कहा कि वह बहुत छोटी हैं। मुझे याद है हमने फोटोशूट से इसकी शुरुआत की थी, फोटोशूट के दौरान वह चुपचाप खड़ी रहीं और आप दोनों में से किसी की भी तरफ नहीं देखा। क्योंकि या तो वह सचेत थीं या फिर शर्मीली थीं। क्योंकि आप लोग मुझे पहले से जानते थे और वह मुझे बिल्कुल नहीं जानती थीं।' 

Isha Talwar Interview: संस्कृत चित्त को शांत करने वाली भाषा, इसे सीख लिया तो हर भाषा का अभिनय आसान हो जाएगा
विज्ञापन

3 of 5
करण जौैहर, आलिया भट्ट, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर ने आगे कहा कि वरुण धवन ने उन्हें अन्य अभिनेत्रियों की तस्वीरें भेजी थीं और कहा था कि वह आलिया की जगह उन्हें कास्ट कर सकते थे। फिल्म में दर्शकों को इन तीनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी। 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया ने भी पहले कई बातचीत के जौरान यह बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ उनके पहले विचार बहुत अच्छे नहीं थे। आलिया ने एक बातचीत में कहा था, 'मुझे लगा था कि वरुण में बहुत घमंड है। साथ ही हम दोनों प्रतिद्वंद्वी स्कूलों से आये हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया, वरुण, सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर आलिया ने उसी बातचीत में कहा था, 'जहां तक सिद्धार्थ की बात है, तो वह अपने तक ही सीमित रहे।' अभिनेत्री ने आगे कहा, फिर जब मैं उन्हें जानने लगी थी, यह बहुत मजेदार था और हमने शूटिंग में वास्तव में बेहद मजेदार समय बिताया है।

Bollywood: फिल्मों में डबल रोल निभा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, पर्दे पर दोनों ही भूमिका से जीता दर्शकों का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें