फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: फिल्म में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल को है टेडी बियर रखने का शौक, बेटे करण ने किया खुलासा

Thu, 02 Nov 2023 09:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल, करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सनी देओल फिल्मों में अक्सर एक्शन अवतार में नजर आते हैं। पर्दे पर उनकी तड़कती-भड़कती आवाज, ढाई किलो का हाथ और धांसू एक्शन देखकर लगता है कि वह रियल लाइफ में भी बिल्कुल ऐसे ही हैं, मगर हकीकत अलग है। सनी देओल अपनी जिंदगी में बहुत ही सौम्य स्वभाव वाले और शर्मीले हैं। इतना ही नहीं, उनका एक शौक तो ऐसा है, जो उनकी फिल्मी छवि से बिल्कुल मेल नहीं खाता और वह है उनका टेडी बियर से प्यार। अभिनेता के पास टेडी बियर का काफी अच्छा-खासा कलेक्शन है, इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे करण देओल ने किया।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण 8' के दूसरे एपिसोड में इस बार सनी देओल और बॉबी देओल मेहमान बनकर शिरकत करने वाले हैं। इसका प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें करण देओल दोनों देओल भाईयों को स्टैंडिंग ओवेशन देते दिखे। इसी शो में सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने पापा के निराले शौक का खुलासा किया। दरअसल, करण के शो में एक सेगमेंट था, जिसमें देओल परिवार के सदस्यों ने सनी दओल और बॉबी देओल को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल, करण देओल - फोटो : Social media
इस दौरान करण देओल ने अपने पिता के बारे में दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें टेडी बियर का शौक है और अपने कमरे में उन्होंने टेडी बियर का काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर रखा है। करण ने एक किस्सा भी बताया और कहा कि टेडी बियर का कलेक्शन देखकर एक बार उनसे किसी ने पूछा कि क्या ये तुम्हारा है? इस पर करण ने जबाव दिया था, 'नहीं'। फिर पूछा तुम्हारी मम्मी का कलेक्शन होगा, इस पर भी करण ने मना कर दिया। वह इंसान भी हैरान रह गया और उसने जानना चाहा कि आखिर यह किसने इकट्ठे किए हैं? 
Wednesday Box Office : '12वीं फेल' ने दी तेजस और टाइगन नागेश्वर राव को पटखनी, बॉक्स ऑफिस पर थम रही 'लियो'

4 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
उस शख्स के सवाल का जवाब देते हुए करण ने कहा, 'यह मेरे डैड के हैं।' करण का यह जवाब सुनकर वह शख्स हैरान रह गया था। उसके पास कोई जवाब ही नहीं था। इसके बाद करण जौहर ने सनी देओल से उनके टेडी बियर के जुनून के बारे में पूछा। एक्शन के लिए मशहूर एक्टर के टेडी बियर प्रेम ने करण को भी हैरान कर दिया। फिल्म में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी के दिल में टेडी बियर के लिए सॉफ्ट कॉनर्र है।
Javed Akhtar: इस्राइल की निंदा करने पर जावेद अख्तर की हुई आलोचना, एक्स पर गीतकार और यूजर के बीच हुई तीखी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media
सनी देओल ने करण के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'उन्हें टेडी बियर बेहद क्यूट और प्यारे लगते हैं'। सनी देओल ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपनी कार में भी टेडी बियर रखते हैं और कभी-कभी अपनी जेब में भी टेडी रखते हैं। सनी ने कहा कि जब भी उन्हें कोई अच्छा टेडी बियर दिखाई देता है तो वह उसे लेने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।
Bollywood Actress: गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस, कभी फैंस के दिलों पर करती थीं राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें