करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' काफी पॉपुलर चैट शो है, जिसमें फिल्म निर्माता हर हफ्ते सितारों के साथ मजेदार बातचीत करते नजर आते हैं। हर हफ्ते कॉफी काउच पर अलग-अलग सितारे आकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसी बातें कर देते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में शो का नया एपिसोड भी आ गया है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत नजर आए थे।