बेटे ऋतिक के साथ राकेश रोशन
ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन के लाडले हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बताया जाता है कि ऋतिक बचपन से ही राकेश रोशन के लाडले रहे हैं। राकेश रोशन ने कभी ऋतिक पर हाथ नहीं उठाया, न हीं डांटा। लेकिन, एक बार ऐसा वाकया घटा कि राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन पर हाथ उठा दिया। वह इतने गुस्से में थे कि उन्होंने ऋतिक के दोस्तों के सामने ही उनकी पिटाई कर डाली।