बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने बयानों और ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी डालती हैं, तो उसे लेकर एक बहस खड़ी हो जाती है। हालांकि, स्वरा सिर्फ गंभीर बातें ही सोशल मीडिया पर नहीं करती, बल्कि कई बार वो मजाकिया पोस्ट भी करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर उनके फैंस मजे भी ले रहे हैं और उनका समर्थन भी कर रहे हैं । स्वरा भास्कर ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि उन्हें शर्म नहीं आती है। वीडियो में स्वरा भास्कर रात के अंधेरे में हैं और छिपकर मैगी खा रही हैं।
उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों और विरोधियों की कई तरह की टिप्पणी आ रही है।