फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए फिल्म 'बधाई दो' का हिस्सा नहीं बने आयुष्मान खुराना, अमर उजाला की पड़ताल में हुआ खुलासा

Mon, 09 Mar 2020 07:29 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के साहसी अभिनेता आयुष्मान खुराना को समाज के चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।  शुभ मंगल सावधान, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, बधाई हो, ड्रीम गर्ल जैसी सामाजिक फिल्मों से लोगों का फिल्मों के प्रति नजरिया बदला है। उनकी फिल्म 'बधाई हो' के सुपर हिट होने के बाद इसके निर्माताओं ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

2 of 4
Neena Gupta, Gajraj Rao with Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
इस फिल्म में निर्माताओं ने भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव को मुख्य कलाकारों के तौर पर साइन किया है। सोमवार सुबह से ही मुंबई में कौन बनेगा करोड़पति सरीखा सबसे सबसे बड़ा सवाल ये तैर रहा है कि इस सीक्वल में आखिर आयुष्मान खुराना को क्यों नहीं हैं? इस बारे में अमर उजाला ने पूरे मामले की पड़ताल की। फिल्म वितरकों में ये आम धारणा बन चुकी है कि आयुष्मान ने मल्टीप्लेक्स के दर्शकों पर बेहतरीन पकड़ बनाई है और उसी का फल है कि पूरे भारत में फिल्म बधाई हो ब्लॉकबस्टर रही। 
विज्ञापन

3 of 4
rajkummar rao, bhumi pednekar - फोटो : file photo
सूत्रों ने बताया कि वह इस फिल्म के सीक्वल में भी मुख्य भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन यहां दो कारण सामने आ गए। पहला यह कि आयुष्मान के पास पहले से ही तीन फिल्में करने के लिए हैं, इसलिए उनके पास इस फिल्म के लिए वक्त नहीं था। और दूसरी ये कि हाल ही में उन्होंने इसी मुद्दे पर एक फिल्म भी कर ली है, इसलिए आयुष्मान को यह किरदार करना सही नहीं लगा। यहां तक कि निर्माता भी अब इस फिल्म को  'बधाई हो 2' न कहकर 'बधाई दो' कह रहे हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
badhaai ho
बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीता है। बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इस फिल्म में आयुष्मान ने एक ऐसे बेटे का किरदार निभाया है, जिसके माता-पिता अधेड़ उम्र में आकर एक नवजात बच्चे के माता-पिता बन जाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है, कि जब कुछ इस तरह की असाधारण घटनाएं किसी के जीवन में घट जाती है, तो उसके प्रति समाज का नजरिया किस तरह बदल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें