फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं गौरव दीक्षित जो एनसीबी की रेड से पहले हुए फरार, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म में कर चुके हैं काम

Mon, 05 Apr 2021 04:06 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स मामले की जांच के दौरान अब तक कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं और कुछ लोग हवालात की हवा भी खा चुके हैं। इसके बाद से ही एनसीबी लगातार फुल ऑन एक्शन में है। बीते दिनों टीवी एक्टर और बिग बॉस 7 के प्रतिभागी रहे एजाज खान को हिरासत में लिया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने उनसे ड्रग्स के मामले में पूछताछ की और लोखंडवाला में एक और टीवी एक्टर के घर पर छापा मारा। यहां से एनसीबी को भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ। इस एक्टर का नाम गौरव दीक्षित है।

विज्ञापन

2 of 5
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media
ड्रग्स मामले में पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज खान से पूछताछ के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गौरव दीक्षित का नाम भी पाया। एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई में अभिनेता गौरव दीक्षित के घर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं।
विज्ञापन

3 of 5
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media
अधिकारियों ने बताया कि गौरव दीक्षित ने कुछ छोटी फिल्मों में काम किया है और टेलीविजन पर छोटी-मोटी भूमिकाएं कर चुके हैं। ड्रग्स रोधी एजेंसी ने शुक्रवार शाम मुंबई के लोखंडवाला में अभिनेता के फ्लैट पर छापा मारा। उस वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक टीवी एक्टर के साथ एक विदेशी नागरिकता वाली महिला भी रहती थी। हालांकि छापे से कुछ मिनट पहले दोनों रवाना हो चुके थे।

4 of 5
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media

उनके फ्लैट से एमडी, एमडीएमए और हशीश जैसे ड्रग्स बरामद किए गए। अभिनेता के घर पर ड्रग्स के लिए पैकेजिंग का सामान भी मिला। बताया गया कि जब गौरव अपनी फ्लैटमेट एक विदेशी महिला के साथ अपनी इमारत में लौटे और NCB टीम को देखा, तो वे घटनास्थल से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media
गौरव दीक्षित ने कुछ फिल्मों में काम किया है। 5 जुलाई 2019 में रिलीज हुई विशाल मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘मरुधर एक्सप्रेस’ और 2 मार्च 2012 में विनोद मुखी द्वारा निर्देशित 'डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई' में उन्हें देखा गया था। इसके अलावा उन्हें 2005 में आई ‘फन कैन बी डेंजरस’, 2005 में ही ‘बॉबी: लव एंड लस्ट’, 2014 में ‘दी सैटरडे नाइट’, 2016 में ‘हैप्पी भाग जाएगी’ और 2018 में ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी के अलावा कुछ टीवी सीरीयल में देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें