फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kseniya Ryabinkina: आखिर कहां चली गईं ‘मेरा नाम जोकर’ की वो रशियन एक्ट्रेस जिसे पर्दे पर राज कपूर से हो गया था प्यार

Sat, 19 Dec 2020 05:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कपूर, सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी
बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी बनती हैं जिसमें विदेशी कलाकार भी कई बार अहम रोल निभाते नजर आ जाते हैं। हालांकि बहुत कम ही कलाकार ऐसे होते हैं जो हिंदी फिल्म में बॉलीवुड सितारों के बीच रहते हुए अपनी पहचान छोड़ जाएं। ऐसे ही एक रशियन एक्ट्रेस थीं सेनिया रेबेंकीना जिन्होंने राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में छोटा लेकिन खास रोल निभाया था। हालांकि इस फिल्म के बाद सेनिया कहीं नजर नहीं आईं। आज आपको इस खबर में बताते हैं कि सेनिया अभी कहां है और क्या कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता दारा सिंह के साथ सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी
आज से 50 साल पहले शो मैन राज कपूर ने अपनी महत्वकांक्षी फिल्म मेरा नाम जोकर बनाई थी। इस फिल्म में कई बड़े स्टार थे और राज कपूर के लिए ये फिल्म काफी मायने रखती थी। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं किया जिसकी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म के गानों को खूब तारीफ मिली थी। साथ ही तारीफ मिली थी रशियन एक्ट्रेस सेनिया रेबेंकीना को जिन्होंने फिल्म में खास रोल निभाया था।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता धर्मेंद्र के साथ सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी
फिल्म मेरा नाम जोकर में कई बड़े कलाकार थे, लेकिन इन बड़े कलाकारों के बीच एक्ट्रेस सेनिया रेबेंकीना ने अपने छोटे से ही रोल में सबका ध्यान खींच लिया था। खुद को पेशे से बैले डांसर बताने वाली सेनिया रेबेंकीना ने फिल्म में सर्कस में काम करने वाली आर्टिस्ट का रोल निभाया था। फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन फिल्म के हीरो राज कपूर के साथ लव स्टोरी वाले सीन के चलते ये फिल्म का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया था।

4 of 5
'मेरा नाम जोकर' की टीम के साथ सेनिया रेबेंकीना (सबसे बाएं) - फोटो : बीबीसी
ये फिल्म हिट नहीं हो पाई और सेनिया रेबेंकीना बॉलीवुड से गायब हो गई। वो अपने देश रूस वापस चली गईं। धीरे-धीरे वो लोगों के जेहन से उतर गईं। हालांकि कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने खास बातचीत की और फिल्म में अपने अनुभव के बारे में बताया। सेनिया ने बताया था कि राज कपूर उस जमाने के बड़े स्टार थे। ऐसे में उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कपूर, सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी
सेनिया ने आगे कहा कि, 'राज कपूर सभी का पूरा ध्यान रखते थे, लेकिन कैमरा ऑन होते ही वो कड़क बन जाते थे। वो सबसे एक ही उम्मीद करते कि सभी अपना काम परफेक्शन के साथ करें।' रेबेंकीना बताती हैं कि, 'इस फिल्म के चलते ही कपूर परिवार संग उनका एक ऐसा रिश्ता बन गया था जो अभी तक बरकरार है। वो जब भी भारत आतीं तो ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर से मुलाकात जरूर करती थी'। बता दें कि बैले डांस की वजह से ही सेनिया को राज कपूर की फिल्म में काम करने का मौका मिला था। 50 साल बाद भी उन्होंने प्रैक्टिस छोड़ी नहीं है और बैले डांस करती हैं। अभी सेनिया की उम्र 75 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें