फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों के ये 10 VFX सीन्स आपको भी कर देंगे हैरान, लिस्ट में रोमांटिक से एक्शन मूवीज तक शामिल

Thu, 18 Jun 2020 07:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कॉकटेल, किक - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय से निर्माता- निर्देशक अपनी फिल्मों को शानदार बनाने के लिए वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल हॉलीवुड से लेकर भारत की ज्यादातर फिल्मों तक में किया जाता है। पहले की बॉलीवुड फिल्मों में वीएफएक्स का बहुत कम इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन बीते कुछ सालों की हर तरह की फिल्मों में वीएफएक्स का खूब इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों के कुछ खास वीएफएक्स सीन से रूबरू करवाते हैं, जिन्हें देखकर आप थोड़ा हैरान भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
जब तक है जान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: जब तक है जान 
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के पानी में डूबने वाले सीन में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया। यह फिल्म साल 2012 में आई थी। 
विज्ञापन

3 of 11
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बाहुबली
जैसी कि हम सभी जानते हैं कि साउथ सिनेमा की यह ब्लॉकबास्टर फिल्म है। इस फिल्म में भरपूर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। बाहुबली का पहला भाग साल 2015 और दूसरा 2017 में आया था। 

4 of 11
रईस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- रईस
शाहरुख खान की यह फिल्म साल 2017 में आई थी। इस फिल्म के एक्शन सीन के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 11
किक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- किक
एक्शन से भरपूर सलमान खान की इस फिल्म में ट्रेन वाले सीन के लिए वीएफएक्स का उपयोग हुआ था। फिल्म किक साल 2014 में आई थी। 
विज्ञापन

6 of 11
कॉकटेल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- कॉकटेल
इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थीं। रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में भी वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ था। फिल्म कॉकटेल साल 2012 में आई थी। 
विज्ञापन

7 of 11
चांदनी चौक टू चाइना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- चांदनी चौक टू चाइना
यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। 

8 of 11
भाग मिल्खा भाग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- भाग मिल्खा भाग
फरहान अख्तर की यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में स्टेडियम के सीन्स के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ था।

9 of 11
स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- स्पेशल 26
बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि इस फिल्म में भी वीएफएक्स उपयोग किया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनुपम खेर और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थीं। 

10 of 11
वंस अपॉन ए टाइम दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- वंस अपॉन ए टाइम दोबारा
इस फिल्म के ट्रेन वाले एक्शन सीन के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ था। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। 
विज्ञापन

11 of 11
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- रा. वन
यह शाहरुख खान की चर्चित फिल्मों में से एक थी। सुपरहीरो पर आधारित होने के कारण इस फिल्म में वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल हुआ था। फिल्म रा.वन साल 2011 में आई थी। 

पढ़ें: हिंदुस्तानी भाऊ की शिकायत को एकता कपूर ने बताया बेबुनियाद, अब हाई कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें