'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के अलावा साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक भी लंबे समय से चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या बालन और रकुल प्रीत भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं मेकर्स रामा राव के पैतृक गांव से फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
ntr boipic
- फोटो : file photo
इस बीच आज हम आपको बतातें हैं कि एन.टी रामा राव कैसे साउथ सिनेमा और राजनीतिक की बड़ी शख्सियत बने हैं। रामा राव ने अपने करियर में एक कलाकार, निर्देशक और निर्माता के तौर पर काम किया था। इस दौरान उन्होंने काफी शोहरत बटोरी। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद एन.टी रामा राव ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। कुछ समय बात वह राजनीतिक के भी स्टार नेता बन गए और काफी लोकप्रिय बटोरी।
विज्ञापन
3 of 5
ntr
- फोटो : file photo
एन.टी रामा राव साल 1949 में तेलुगु फिल्म 'मना देसम' से बतौर कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में ज्यादातर धार्मिक फिल्में की। अधिकांश फिल्मों में वह हिंदू देवताओं का किरदार निभाते थे। इसके बाद साल 1961 में एन.टी रामा राव ने फिल्म 'सीतारमा कल्याणा' से निर्देशन की शुरुआत की। उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया। गौरतलब है कि उनके निर्देशन की आखिरी फिल्म 'सम्राट आशोका' थी।
4 of 5
ntr
- फोटो : file photo
एन.टी रामा राव के वैवाहिक जीवन पर नजर डालें तो उन्होंने 20 साल की उम्र में साल 1943 में बसावा टाकाराम से पहली शादी की थी। बसावा टाकाराम से उन्हें 8 बेटे और 4 बेटियां हुईं। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मीपार्वती से साल 1993 में दूसरी शादी की। राजनीतिक लिहाज से भी एन.टी रामा राव का करियर बेहद खास रहा।
एन.टी रामा राव ने साल 1982 में राजनीतिक पार्टी तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की। इसके बाद 1983 में पहली बार, 1985 में दूसरी बार और 1994 में तीसरी बार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 18 जनवरी, 1996 को हैदराबाद में 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि कलाकार नंदमुरी बालकृष्ण पिता का रोल कर रहे हैं, जबकि निर्देशक कृष कर रहे हैं।