फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 साल के कबीर बेदी ने की 4 शादियां, जानिए कब कौन बनीं पत्नी, चौथी तो बेटी से भी 4 साल छोटी

Wed, 16 Jan 2019 07:28 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 6
bollywood - फोटो : self
साल 1971 से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी, एक एक्टर ही नहीं, एक दमदार आवाज के मालिक और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने वाले इंसान हैं। कबीर बेदी ने जमाने की परवाह किए बगैर ही अपनी रियल लाइफ को रील लाइफ की तरह जिया है, लेकिन उनकी जिंदगी के उतार चढ़ाव लोगों से छिप नहीं पाए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Kabir Bedi
कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था। बता दें वह बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने करियर से ज्यादा अपनी शादियों को लेकर चर्चा में बने रहे। कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी कर लोगों को हैरान कर दिया। बॉलीवुड में कबीर बेदी को जिंदा दिल इंसान कहा जाता है। आज हम आपको कबीर बेदी की पूरी जिंदगी से रूबरू कराएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
bollywood - फोटो : self
उन्होंने साल 1969 में पहली शादी ओडिसी डांसर प्रोतिमा गौरी बेदी से की थी, पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी, प्रोतिमा और कबीर के बच्चे हैं। बता दें शादी के कुछ समय बाद ही कबीर बेदी और बॉलीवुड की दमदार अदाकार परवीन बॉबी की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। दोनों के प्यार के जमकर चर्चे होने लगे थे। उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और साल 1973 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 
 

4 of 6
bollywood - फोटो : self
कबीर बेदी और परवीन बॉबी के रिश्ते में भी खटास आने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर सुजैन हम्प्रेज से की,यह शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। कबीर की दूसरी पत्नी सुजैन हम्प्रेज ने उनसे तलाक की बात कही और कुछ समय बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया, जिसके कुछ दिन बाद तक कबीर बेहद परेशान भी रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Kabir Bedi
इस बीच में वह अपने बच्चों को नहीं भूले। वह अपने बच्चों की सारी जिम्मेदारियां निभाते नजर आए। दूसरी पत्नी से तलाक लेने के कुछ समय बाद कबीर बेदी ने तीसरी शादी करने का ऐलान कर दिया। अपनी तीसरी शादी को लेकर उन्होंने जमकर चर्चाएं बटोरी, उन्होंने साल 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक रिड्स के साथ शादी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood - फोटो : self
दोनों काफी समय तक साथ रहे और साल 2005 को दौरान कबीर ने तीसरी पत्नी को भी तलाक दे दिया। बता दें साल 2006 से कबीर बेदी अपने और दोस्त परवीन दोसांझ के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। दोनों ने रिश्ते को साल 2016 में शादी का नाम दिया। कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन के साथ साथ फेरे लिए। बता दें उनकी चौथी पत्नी उनसे 29 साल छोटी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें