फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 शादी टूटने के बाद कबीर बेदी ने 30 साल छोटी लड़की से की थी शादी, 70 की उम्र में चाहते हैं बच्चे

विज्ञापन
1 of 8
kabir bedi
एक्टर कबीर बेदी आज अपना 72वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । कबीर बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे । कबीर बेदी ने अपनी लाइफ में 4 शादियां की ।
विज्ञापन

2 of 8
Kabir Bedi
उनकी चौथी बीवी परवीन दुसांज हैं जो कबीर से 29 साल छोटी हैं । परवीन और कबीर करीबी दोस्त थे और दोनों का 10 साल तक अफेयर रहा । अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में कबीर ने परवीन से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

3 of 8
kabir bedi
परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर के साथ लिव इन में रहीं। कमाल की बात ये है कि परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं। 
 

4 of 8
kabir bedi
परवीन और कबीर की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। पहले कबीर से शादी के लिए परवीन के घर वाले राजी नहीं थे लेकिन बाद में सब मान गए। परवीन और कबीर की शादी गुरुद्वारे में हुई थी । 
विज्ञापन

5 of 8
kabir bedi
यहां दोनों के परिवार के सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे लेकिन कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी इस शादी से नाखुश थीं। इस बात को लेकर बेटी पूजा बेदी ने गुस्सा भी जताया था। 
 
विज्ञापन

6 of 8
Kabir Bedi
आपको बता दें कि जब कबीर ने परवीन से शादी की थी तो उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और परवीन को डायन तक कहा था। बताया जाता है कि पूजा हमेशा से ही अपनी इस सौतेली मां से नफरत करती रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कबीर बेदी-प्रवीण दुसांझ
इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने परवीन की वजह से पापा कबीर को घर से भी निकाल दिया था। बता दें कि कबीर बेदी चाहते हैं उनके फिर से बच्चे हों । कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए।
 
विज्ञापन

8 of 8
Kabir Bedi
प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। सुसैन से तलाक के बाद कबीर ने 1990 में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की । फिर साल 2005 में ये रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद कबीर ने चौथी शादी परवीन दुसांज से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें