साउथ वर्सेज बॉलीवुड की आग भड़काने वाले कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। किच्चा सुदीप कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं, जो दक्षिण से लेकर हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी काफी प्रचलित हैं। सुपरस्टार ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान स्टारर फिल्म 'दबंग 3' में विलेन का रोल निभाकर भी वाहवाही लूटी थी। अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले किच्चा सुदीप एक समय में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। फिल्म स्टार किच्चा सुदीप ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया के साथ शादी रचाई थी। एक वक्त था जब इनकी शादी टूटने की कगार पर आ खड़ी हुई थी। बाद में दोनों ने एक खास वजह से पैचअप किया और आज यह कपल एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा हुआ है। आज यानी 18 अक्तूबर को अभिनेता अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मना रहे हैं, ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं...